Ticker

6/recent/ticker-posts

10सूत्रीय मागों को लेकर हैल्थ आशा वर्क्स ने धरना प्रदर्शन कर सीएम को भेजा ज्ञापन


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत तहसील सल्ट खुमाड़ में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 10सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।इससे पूर्व जालीखान बाजार से तहसील परिसर तक जुलुस निकाला।हैल्थ आशा कार्यकर्ताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, आशाओ को नियमित करने आदि की मांग की है। तथा कहा है विषम परिस्थितियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों में आशा वर्कर सेवायें दे रही हैं।लेकिन उनके हितों की हमेशा सरकारों ने अनदेखी की है।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।तथा एकजुटता के साथ निर्ऩायक आन्दोलन को बाध्य होना पड़ेगा।संगठन ने 
इस सबंध में तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। धरना स्थल पर उत्तराखण्ड 
 जन कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा ने समर्थन देते हुए कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे घर-घर जाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अपनी भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सम्मान, वेतन और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलना गंभीर विषय है।इस मौके पर दीपा देवी, ललिता देवी ,लीला कमला, हेमा सरोजनी देवी आदि मौजूद रहे।