Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चौखुटिया का बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया। तथा बताया आज बुधवार से ऑपरेशन शुरू हो गये हैं।
जिलाधिकारी ने सीएचसी के ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय दर्जा मिलने के साथ ही सभी व्यवस्थायें दुरुस्त हो रही हैं । उन्होंने शीघ्र उपजिला चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य होने की बात कही।तथा कहा भवन की डीपीआर तैयार हो गई है। शीघ्र ही भवन निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्याप्त स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की नियुक्ति के साथ ही स्टाफ नर्स व बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं।ब्लड बैंक के संबंध में बताया कि कुछ समय बाद ब्लड बैंक भी शुरू हो जाएगा। जबकि ऑपरेशन थिएटर के सभी संसाधन पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने नर्सों के रुके हुए वेतन को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने चिकित्सकों से अस्पताल की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। तथा भर्ती रोगियों से भी मिले। इस दौरान डीएम से ऑपरेशन स्वास्थ्य के संयोजक भुवन कठायत, ब्लाक प्रमुख चेतना नेगी,एडवोकेट अशोक कुमार,भगवतसिंह ,खुशालसिंह,बीएस बिष्ट आदि ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

