Ticker

6/recent/ticker-posts

वन्यजीव हमले में विवाहिता की मौत पर फूटा जनाक्रोश, मोहान तिराहे पर सांकेतिक चक्का जाम


Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत सल्ट ब्लाक के डभरा सौराल तोक घोड़ीधार क्षेत्र में 21 वर्षीय विवाहिता की वन्य जीव हमले में हुई दुःखद मृत्यु से गुस्साये विभिन्न संगठनों ने बुधवार को प्रदर्शन कर रामनगर-मोहान -रानीखेत मोटर मार्ग के मोहान तिराहे पर सांकेतिक चक्का जाम कर धरना दिया। यहां प्रदर्शनकारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।इस दौरान वक्ताओं ने कहा क्षेत्र में लगातार मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ रही घटनाओं के से ग्रामीणों में दशहत है। लोग गावों में भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से केवल मुआवजा देना पर्याप्त नहीं है।बल्कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिए स्थायी और प्रभावी समाधान भी आवश्यक है। साथ ही मांग की कि जिन क्षेत्रों में आदमखोर अथवा अत्यधिक आक्रामक वन्यजीवों का लगातार खतरा बना हुआ है।वहां कानून के अनुरूप त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही वन विभाग द्वारा अधिकृत एवं प्रशिक्षित व्यक्तियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए ताकि जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मानव–वन्यजीव संघर्ष की समस्या के स्थायी समाधान हेतु तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाती और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं करतीतो पूरे उत्तराखंड में व्यापक जनआंदोलन चलाया जायेगा।आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की कि मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल ठोस, प्रभावी एवं स्थायी नीति लागू की जाय जिससे भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
इस मौके पर पूर्व जिपंस
नारायण रावत , देवेंद्र रावत ब्लॉक अध्यक्ष सल्ट कांग्रेस, मुनीश कुमार संयोजक समाजवादी लोक मंच रामनगर, ललित उप्रेती संयोजक संयुक्त संघर्ष समिति रामनगर, सुनील टम्टा अध्यक्ष धनगड़ी पुल निर्माण संघर्ष समिति, घनानंद शर्मा प्रदेश, वन पंचायत सरपंच संगठन/ भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति, बिशन दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।इस दौरान थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।