Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखण्ड क्रॉति दल के थिंक टैंक की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़


Sangam Today News/- 
द्वाराहाट/- अल्मोड़ा जन बसपद अंतर्गत द्वाराहाट में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD)के थिंक टैंक,संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय विपिन चंद्र त्रिपाठी की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गृहक्षेत्र द्वाराहाट नगर में भब्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।इस दौरान घटघाड़ तिराहे से त्रिमूर्ति चौक द्वाराहाट तक विशाल रैली "जय पहाड़, जय पहाड़ी", उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैंण व विपिन त्रिपाठी अमर रहे आदि नारों के साथ निकाली गयी।इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।यहां हुयी सभा में वक्ताओं ने त्रिपाठी के संघर्ष और उत्तराखंड की परिकल्पना में दिए योगदान को याद किया गया।वक्ताओं ने कहा कि विपिन चंद्र त्रिपाठी का सपना सिर्फ अलग राज्य तक सीमित नहीं था, बल्कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पलायन से मुक्ति और जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय अधिकार से जुड़ा था।कहा आज भी जनभावनाओं के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड में नीति निर्धारण सरकारो ने नहीं किया है। राज्य गठन के 26वर्षों बाद भी लगातार पलायन, बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी है।तथा राज्य की स्थाई राजधानी व उत्तराखण्ड के समुचित विकास को लेकर निर्णायक आन्दोलन पर जोर दिया गया।सभा का संचालन अनिल चौधरी व शंकर दत्त तिवारी ने किया। 
इस मौके पर उक्रॉद वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी,यूकेडी यूथ मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी,ब्लाक प्रमुख आरती किरौला,सुनील काण्डपाल,मदन कठायत,सरस्वती किरौला, कान्ता रावत,चंद्रशेखर काफड़ी,राकेश बिष्ट,जगत रौतेला आदि मौजूद रहे।