Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा क्षेत्र में वन्य जीव हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं।इसी क्रम में स्याल्दे तहसील के गुमटी ग्राम पंचायत अंतर्गत फुलाई गांव में भी गुलदार के आतंक से ग्रामीण दशहत में हैं।यहां बताते चलें कि बीते शुक्रवार तड़के एक बुजुर्ग महिला पर गुलदार ने घर के अंदर घुसकर हमला कर घायल कर दिया था।जिसका सीएचसी भिकियासैण में प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर में उपचार किया गया है।वन विभाग की टीम सूचना के बाद मौके पर पहुंची है।वन क्षेत्राधिकारी जौरासी आशुतोष जोशी ने जानकारी दी है कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम गस्त कर लोगों को जागरूक कर रही है।साथ ही गुलदार की चहल कदमी पर निगरानी हेतु ट्रैप कैमरे लगा दिये हैं। साथ कैद करने के लिए पिजरा भी लगाया गया है।ग्राम प्रधान अमन बिष्ट सहित ग्रामीणों ने शीघ्र गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों में इस घटना के बाद दशहत है। तथा बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने के लिए डर रहे हैं।
