Ticker

6/recent/ticker-posts

"एक राष्ट्र- एक चुनाव" को लेकर आयोजित हुआ संत समागम,केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित


Sangam Today News/- 
हरिद्वार/-प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम हरिद्वार में "एक राष्ट्र -  एक चुनाव" ( One Nation- One Election) विषयक संत समागम आयोजित किया गया।जिसमें  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।इस दैरान मौजूद साधु संतों के साथ 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर चर्चा कर संत समाज के सुझाव मांगे। साधु संतों ने 'वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करके हुए सुझाव दिये।अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा  बार-बार होने वाले चुनावों को देश की प्रगति के लिए बाधक बताते हुए संत समाज से इस संवैधानिक परिवर्तन हेतु जनजागरण का आह्वान किया।केंद्रीय मंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए इस आग्रह और संकल्प का खुलकर समर्थन करते हुए "एक राष्ट्र-एक चुनाव" की परिकल्पना को देश हित में आवश्यक करार दिया।  उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों तो संसाधनों की बचत होगी। 
उन्होंने वंदे मातरम के पूरे स्वरूप का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह गीत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, न कि किसी पार्टी या समुदाय का। उन्होंने कहा कि जब संतों की आवाज़ से जनजागरण होगा, तो कोई भी वंदे मातरम के पूरे गान का विरोध करने का साहस नहीं कर पाएगा।समागम में 
मुख्यमंत्री श् पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राजनीतिक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन, जनकल्याण और देश के संसाधनों के बेहतर उपयोग से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और चुनाव लोकतंत्र में पर्व के समान हैं। लेकिन निरंतर चलने वाली चुनावी प्रक्रिया का प्रभाव शासन और विकास कार्यों पर भी पड़ता है।सीएम ने संत-महात्माओं से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषय पर समाज का मार्गदर्शन करने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत की सनातन परंपरा में संत समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि लोकतंत्र मजबूत हो, विकास निरंतर हो, संस्कृति सुरक्षित हो और राष्ट्र सर्वोपरि रहे।












'