Ticker

6/recent/ticker-posts

यूकेडी ने बड़ा निर्णय लेते हुये पार्टी के एक नेता को दिखाया बाहर का रास्ता



Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।लेकिन इस बीच यूकेडी ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उत्तराखण्ड के मुख्य क्षेत्रीय दल उत्तराखण्ड क्रॉन्ति दल (यूकेडी) के केन्द्रीय अनुशासन समिति ने यूकेडी के नेता आशुतोष नेगी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।यूकेडी केंद्रीय अनुशासन समिति ने उन्हें  प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए 06 वर्षों के लिए पार्टी से से निष्कासित कर दिया है।अनुशासन समिति ने निष्कासन पत्र में सोशल मीडिया तथा अन्य सार्वजनिक माध्यमों पर कथित भ्रामक,आपत्तिजनक व तथ्यहीन बयानबाजी, पार्टी की छवि एवं संगठनात्मक गरिमा को नुकसान पहुंचाने तथा अनुशासनहीन एवं दल-विरोधी गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।समिति के मुताबिक  आशुतोष नेगी को पूर्व में भी स्पष्टीकरण देने के अवसर और नोटिस जारी किए गए थे। समिति ने कहा कि अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई देने के बाद यह कार्यवाही  की है।इसके बाद यूकेडी के अंदर राजनैतिक हलचल तेज हो गयी है।