Sangam Today News/-
नेपाल में बीते 26अगस्त 2026 क रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में अचानक आयी भीषण व तबाही मचा देने वाली बाढ प्रभावित क्षेत्र में यदि कोई उत्तराखण्ड का नागरिक फसा हो या सबंधित व्यक्ति के सबंध में कोई भी नागरिक जानकारी साझा करना चाहता हो तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून(उत्तराखंड) द्वारा हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। जारी हेल्पलाइन नंबर निम्नवत हैं-
0135-2710334, 2710335
2664314, 2664315, 2664316
8218867005इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नेपाल (Nepal)के तीन जिलों में भोटेकोसी नदी में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से कम से कम 165 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, सैंकड़ों की संख्या में लोगों के से संपर्क नहीं स्थापित हो सका है. लापता होने वालों में कई भारतीय भी शामिल हैं ।नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आए जल सैलाब में भारत के करीब 300से अधिक लोग लापता हैं। दावा किया जा रहा कि ये संख्या और बढ़ सकती है. इस प्राकृतिक आपदा के बाद तमिलनाडु के कम से कम 37 तीर्थयात्रियों की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. इसके अलावा बंगाल के भी 32 लोग लापता बताये जा रहे हैं।नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है।भारत के विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल रवाना हो गये हैं।
