Sangam Today News/-
Haldwani/- उत्तराखंड पेंशनर्स कार्मिक समन्वय समिति हल्द्वानी समिति की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में सम्पन्न हुयी।जिसमे सरकारी पेंशनर्स री विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुयी।इस मौके पर बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा कार्मिकों एवं पेंशनर्स के हितों का अपेक्षित संरक्षण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स एवं कार्मिकों ने अपने सेवाकाल में देश एवं प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनके हितों की अनदेखी उचित नहीं है।निर्णय लिया गया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पेंशनर्स एवं कार्मिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।* इसके तहत आगामी माह से हल्द्वानी के बुध पार्क में प्रत्येक सप्ताह सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पेंशनर्स एवं कार्मिकों की समस्याओं, अधिकारों तथा लंबित मांगों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पेंशनर्स एवं कार्मिकों को एकजुट कर उनके अधिकारों और समस्याओं को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। समिति आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी सामूहिक शक्ति का प्रभावी प्रदर्शन करने तथा सरकार की नीतियों के संबंध में जनता को जागरूक करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।
वक्ताओं ने सुझाव दिया कि उत्तराखंड सरकार प्रत्येक जनपद के प्रत्येक कोषागार में पेंशनर्स भवन उपलब्ध कराए* जिससे पेंशनर्स को अपनी समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक कार्यों के लिए उचित सुविधा मिल सके।बैठक समिति के अध्यक्ष लीलाधर पांडे* की अध्यक्षता कथा मुख्य संरक्षक विजय तिवारी के संचालन में हुयी।यहां लीलाधर पांडे, पीसी जोशी, जेसी पंतोला, एससी.ट पंत, बीर सिंह बिष्ट, बीएस गैड़ा, एनसी जोशी, जेएस कन्याल, एलएम लोहनी, डीडी जोशी, यतीश पंत, बी.़डी. शर्मा, दिनेश बिष्ट एवं विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
