Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत मासी -चौखुटिया प्रांतीय राज मार्ग पर डामरीकरण, गड्ढों का भरान व झाड़ी कटान कराए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने मासी में बैठक कर प्रदर्शन किया। तथा कहा कि 20 दिन पूर्व भेजे ज्ञापन के बाद भी विभाग द्वारा किसी प्रकार का कार्य नहीं किया गया ।ना ही कार्य की उपलब्धि की जानकारी दी गई। निर्णय लिया कि 27 अगस्त को मासी भूमिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि मासी -चौखुटिया लगभग 9 किमी सड़क लंबे समय से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाई होती है। बरसात के समय सड़क पर जलभराव और कीचड़ हो जाने से वाहनचालकों स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, तथा मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सड़क के दोनों और उगी झाड़ियां भी दुर्घटनाओं का आमंत्रित कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क मार्ग के गड्डे शीघ्र भरने ।डामरीकरण सहित दोनों किनारों में उगी झाडिंयों को काटे जाने की मांग की। तय हुआ कि 27 अगस्त को मासी भूमिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक व प्रर्दशन में जिला पंचायत सदस्य सरस्वती किरौला, मदन कुमंया, बसंत उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, विनोद जोशी,श्याम सिंह, दयासागर देवतल्ला, उमेश मनराल, महेश तड़ियाल,संजय देवत्तला,आंनद किरौला, राज्य आंदोलनकारी भगवत रावत, गिरीश बिष्ट , राम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
