Sangam Today News/-
Almora जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में वन्य जीवों का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है।इसी क्रम में तहसील स्याल्दे अंतर्गत बीते शाम (गुरूवार) को लगभग साढे 6 बजे के आसपास वन क्षेत्र जौरासी के तमाढ़ौन अनुभाग अंतर्गत मयलागांव, डाकखाना पथरखोला से वन्य जीव हमले का मामला सामने आया है।जिससे क्षेत्र में दशहत है। यहां अहिंसक वन्य जीव ने एक युवती पर हमला कर घायल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक कु०सुनीता पुत्री हर्ष सिंह निवासी मयलागांव पर हिंसक वन्य जीव ने हमला कर दिया। तथा परीजन उपचार के लिए गायल अवस्था में सीएचसी देघाट लाये। प्राथमिक चिकित्सीय जांच में महिला के घायल होने की पुष्टि किसी हिंसक वन्यजीव के हमले से हुई है।
ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गयी।वन अनुभाग अधिकारी चन्द्रशेखर त्रिपाठी, बीट अधिकारी पंकज सिंह बिष्ट, किशोर कुमार आर्या एवं बलवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घायल का हालचाल भी जाना।।वन विभाग ने हमलावर वन्यजीव की पहचान और उसे पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाये जा रहे हैं। इसके अलावा इलाके मे में सघन गश्त शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।लगातार बढ़ रहे वन्य जीव हमले से लोगों में भारी दशहत बनी है।ग्रामीणों ने शीघ्र हिंसक वन्य जानवर की पहचान कर इसे पकड़ने की पूरजोर मांग की है।
