Sangam Today News/-
देहरादून/-उत्तराखण्ड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते किया है।अब डॉ आशुतोष सयाना को चिकित्सा शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी गयी सौंपी है।
इसके अलावा विभिन्न मेडिकल कालेजों में प्राचार्यों की नयी तैनाती का आदेश जारी हुआ है।
डॉ. अजय कुमार आर्या को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा के प्रभार से मुक्त करते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का प्राचार्य बनाया गया है।राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के प्राचार्य डॉचंद्र मोहन सिंह रावत को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।डॉ चन्द्रप्रकाश भैंसोड़ा को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। जबकि डॉ जीएस तितियाल को हल्द्वानी से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है।जबकि प्रो (डॉ. )पंकज सिंह को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

