Sangam Today News/-
सल्ट/- उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने स्थाई राजधानी गैरसैण सहित प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर अल्मोड़ा जनपद के सल्ट अंतर्गत नागचूलाखाल (तल्ला सल्ट) में विशाल रैली आयोजित की।इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में रैली में पहुंचे।विशाल रैली के माध्यम से सल्ट विधानसभा क्षेत्र से यूकेडी ने अगामी विधानसभा चुनाव तैयारी का शंखनाद भी किया।रविवार को हुयी रैली को संबोधित करते हुये उक्रॉद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने सर्वप्रथम सल्ट वीर भूमि के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा उक्रॉद के पूर्व विधायक स्वर्गीय जसवन्त सिंह बिष्ट को नमन किया।
उन्होंने कहा बिना गैरसैण स्थाई राजधानी के उत्तराखण्ड की बुनियादी स्वास्थ्य,शिक्षा, रोजगार,पलायन आदि समस्याओं का संभव नहीं है।उक्रॉद ने स्थाई राजधानी गैरसैण को घोषित करने की मॉग को लेकर एकजुटता से संघर्ष कर रहा है।तथा 6माह से जन जागृति संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसको लेकर जन जन के बीच जन-जागरूकता की जा रही है।उन्होंने कहा राजधानी के मुद्दे को महज नारे तर सीमित नहीं रखना है।बल्कि इसे मूर्त रूप दिलाकर ही दम लिया जायेगा।उन्होंने कहा उत्तराखण्ड निर्माण के 26वर्षोॉ बाद भी राज्य के बेहतरी के लिए कोई नीति निर्धारित नहीं हुयी है।इसके लिए काग्रेस व भाजपा दोनों बराबर के जिम्मेदार हैं।आशीष नेगी ने सल्ट विधायक द्वारा मालीखेत में उक्रॉद के लोगों के साथ किये गये व्यवहार के कड़े शब्दों में आलोचना की।तथा कहा भाजपा जनप्रतिनिधि सत्ता के अहंकार में डूब गये हैं।उन्हें जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल साबित करार देते हुए एकजूटता से यूकेडी को मजबूत करने तथा अगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी का साथ देने की पूरजोर अपील सल्ट की आमजनता जनार्दन से की है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष जगदीश रौतेला ,रैली संयोजक प्रतापसिंह बसनाल केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट,आनंद नेगी, दीपक भाकुनी, गोपाल सिंह बिष्ट,महेश उपाध्याय, विनीत रौतेला, वीरेंद्र सिंह बंगारी , राकेश चौहान, गुड्डी देवी, हरीश मेवाड़ी, बहादुर परिहार , प्रताप सिंह चौहान , पान सिंह रावत, तुला सिंह तड़ियाल,प्रयाग शर्मा, जगत बिष्ट सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


