Ticker

6/recent/ticker-posts

एसआईआर से सबंधित 98529 नोटिस हुये वितरित,856 सुनवाई स्थल किये हैं निर्धारित



Sangam Today News/- 
Almora/- अपर जिलाधिकारी (ADM) युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सबंध में जिले के सभी राजनैतिक पार्टियों व उनके नामित बूथ लेबल ऐजेट-1 (BLA) के साथ बैठक सम्पन्न हुयी है।बैठक में एसआईआर के तहत नोटिसों के वितरण, सुनवाई की प्रगति तथा इसके लिए की गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। इस दौरान ADM ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा (Almora) में कुल मतदाताओं की संख्या 4,71,938 है। विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR) के अंतर्गत कुल 98,529 नोटिस जारी किए गये थे और सभी नोटिसों का वितरण किया जा चुका है।साथ ही बताया है कि वितरित किए गए नोटिसों में से 97,683 मामलों में सुनवाई की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। बैठक के दौरान नोटिस वितरण से लेकर सुनवाई तक की प्रगति पर राजनैतिक दलों और उनके द्वारा नामित बूथ लेवल एजेंट-1 के साथ चर्चा की गयी। सुनवाई की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 72 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किए गए हैं।जनपद के कुल 949 मतदेय स्थलों से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए 856 सुनवाई स्थल निर्धारित किये गये हैं।