Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में ओहो रेडियो 89.2 FM का हुआ विधिवत शुभारंभ



Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 FM का विधिवत शुभारंभ किया है। इस मौके पर CM ने कहा कि आज भी रेडियो जन-जागरूकता,जन संवाद, सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का ऐसा माध्यम है, जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में रेडियो जैसे माध्यमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।CM ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न संचार मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक भाषाओं, लोक कलाओं, लोक संगीत तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा सामुदायिक एवं FM रेडियो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम समाज में सकारात्मक सोच, रचनात्मक संवाद और जनहित के संदेशों का प्रभावी माध्यम बनेगा तथा उत्तराखण्ड के विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण योगदान देने में मिल का पत्थर साबित होगा।