Sangam Today News/-
Almora/- जनपद अल्मोड़ा के दूरस्थ ब्लाक सल्ट अंतर्गत राइका बांगीधार में कार्यरत एक शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों के साथ कथित अनुचित व्यवहार का मामला सामने आया है।आरोप है कि भूगोल विषय की प्रवक्ता (शिक्षिका) ने कुछ बच्चों के बाल कैंची से काट दिये व वर्दी के कपड़े ब्लेड से फाड़ दिये।जिससे विभिन्न संगठनों और उनके अभिभावकों में भारी नाराजगी है।मामले की जानकारी मिलने के बाद अभिभावकों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रशासन व पुलिस से शिकायत कर निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है।इस सबंध में विद्यालय में अभिभावक संघ व क्षेत्रीय लोगों की बैठक भी हुयी।
तथा शीघ्र शिक्षका के खिलाफ कार्यवाही की मांग प्रशासन से की है।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय का वातावरण छात्रों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक होना चाहिए।
एसडीएम ने 3सदस्यीय जॉच कमेटी की गठित
SDMसल्ट रिंकू बिष्ट ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बताया है कि मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर 3सदस्यीय जॉच समिति का गठन कर दिया गया है।समिति को प्रकरण से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच कर अपनी अंतरिम रिपोर्ट 26 जुलाई 2026 तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
SDMने बताया कि जांच समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जायेगी।


