Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और IFS अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव


Sangam Today News/- 
देहरादून /उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) एवं भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के कार्यभार में व्यापक फेरबदल किया है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ से पूर्व के विभागों का प्रभार वापस लिया गया है।


जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव तथा अपर सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है। नई जिम्मेदारियों में पंचायती राज, परिवहन, आबकारी, सचिवालय प्रशासन, वित्त, विद्यालयी शिक्षा, संस्कृति, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग सहित कई महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
शासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पदभार का विधिवत हस्तांतरण कर तत्काल प्रभाव से नई तैनाती का कार्यभार ग्रहण करें तथा इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को उपलब्ध कराएं।
यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।