Ticker

6/recent/ticker-posts

जंतर मंतर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में दूरस्थ क्षेत्र में भी स्वर हुए मुखर, किया प्रदर्शन


Sangam Today News/-  Almora जनपद के तहसील मुख्यालय स्याल्दे बाजार में विभिन्न संगठनों ने दिल्ली जंतर-मंतर में युवाओ पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया ।इस दौरान  प्रदर्शन में शामिल लोगों ने नीट पेपर लीक प्रकरण, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तथा अन्य जनहित के मुद्दों को उठाते हुए अपनी आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है। इस अवसर पर सोशल एक्टिविस्ट सुनील टम्टा, अधिवक्ता राकेश विष्ट, अधिवक्ता ललित, प्रधान रवि नेगी, पूर्व प्रधान मनोज नेगी, बिशन राम, प्रताप राम, राजू चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम कत्यूरा, पूर्व छात्र अध्यक्ष हितेश बिष्ट,अमित रावत,संजू बिष्ट, भूपेंद्र कुमार दिनेश कोहली, ऋषि सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।