Ticker

6/recent/ticker-posts

डेंटल क्लिनिक पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का छापा, दस्तावेजों में मिली खामियां


Sangam Today News/
 भिकियासैण (अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लाक अंतर्गत देघाट बाजार में अवैध रूप से चल रहे आजम डेन्टल क्लीनिक लैब में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग टीम संयुक्त रूप से छापा मारा।इस दौरान तहसीलदार स्याल्दे आबिद अली तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके विश्वास की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने क्लीनिक के दस्तावेजों की गहन जॉच पड़ताल की। जिसमें अनियमितताएं उजागर हुयी हैं।यहां बताते चलें कि क्षेत्र के अनेकों लोगों ने पूर्व में जिलाधिकारी से क्लिनिक को लेकर शिकायत की थी।प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद अवैध क्लिनिक संचालकों में हड़कम्प मच गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने कहा है कि क्लिनिक में अनियमितता यें पायी गयी हैं।क्लिनिक संचालक को चेतावनी दी है कि जब योग्य डॉक्टर उपलब्ध हो तभी क्लिनिक खोला जाय।अन्यथा क्लिनिक को पूर्ण बंद कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस सबंध में सीएमओ को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गयी है।