देहरादून /-उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा सल्ट अंतर्गत कलझीपा जोशी(ब्लाक स्याल्दे) में स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ ( ₹1 करोड़) की धनराशि स्वीकृत की है। सीएम ने जनपद उधमसिंह नगर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर में स्वीकृत तहसील भवन निर्माण कराये जाने के लिए ₹13.50 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 5.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।उन्होंने विधान सभा क्षेत्र नई टिहरी के ग्राम पंचायत सिलकोट में जंगली जानवरों के नुकसान से बचाव हेतु घेरबाड़/जाल एवं सुरक्षा दीवार एवं सोनकिल नामे तोक से कुआं तक सीसी रेलिंग मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 93.85 लाख तथा ग्राम पुलिया नामे पंचायत खड़ीखाल में सड़क से सारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी(RCC) खडिंजा रेलिंग मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 52.06 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

