Sangam Today News/-
Almora/-जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड के निर्देश के तहत
जिले के सभी 11ब्लाकों में संगठित ग्राम पंचायतों में उप ग्राम प्रधानों का सामान्य निर्वाचन की समय सारणी घोषित की है।
नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर दिनॉंक 8 जुलाई, 2026 से दिनॉंक 14 जुलाई, 2026 को पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से 5 बजे तक होगी।
15जुलाई की समय सारणी
1- 15 जुलाई, 2026 को पूर्वान्ह् 10 बजे से पूर्वान्ह्न बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा।
2- पूर्वान्ह् 11 बजे से पूर्वान्ह् 12ःबजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जॉच की जायेगी। 3-दोपहर 12 बजे से अपरान्ह् 12.30 बजे तक नाम वापसी होगी।
4-अपरान्ह् 12.30 बजे से अपरान्ह् 1बजे तक निर्वाचन चिन्ह् का आवंटन किया जायेगा.
5-अपरान्ह् 1.30 बजे से अपरान्ह् 3ः बजे तक मतदान किया जायेगा ।
6-अपरान्ह् 4 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।

