Sangam Today News/-
भिकियासैण/- काग्रेस पार्टी ने अगामी विधानसभा चुनाव तैयारी के मध्य नजर न्याय पंचायत स्तर पर संगठात्मक बैठकें शुरू कर दी हैं।इसी क्रम में न्याय पंचायत बासोट में काग्रेंस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
इस दौरान ब्लाक काग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवगिरी ने जिला पंचायत सदस्य मोहनरी नीमा कड़ाकोटी को ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मनोनीत किया ।
तथा न्याय पंचायत बासोट का बीडीसी सदस्य नरेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह कड़ाकोटी उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह सचिव, गौरव कड़ाकोटी महासचिव, विजय सिंह कड़ाकोटी यूथ अध्यक्ष मनोनीत किये गये।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।बैठक में पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष देव गिरी , पूरन मावड़ी,चंदन सिंह डंगवाल,नीमा, जीवन खुल्बे , ललित जमनाल, शिव सिंह बिष्ट, दिगपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, भुवन जमनाल, नरेंद्र सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह नेगी, गोपाल सिंह, महिपाल सिंह कड़ाकोटी, महिपाल सिंह डंगवाल, दलीप डंगवाल, अनोप सिंह, कैलाश जमनाल, विक्रम सिंह, उदय असवाल, सनी आर्या, बालम सिंह डंगवाल, दलीप सिंह, विजय सिंह, गोपाल देशवाल, एवं गौरव कड़ाकोटी, मोहित धौलाखंडी आदि रहे।

