Ticker

6/recent/ticker-posts

यूनिवर्सिटी सेमेस्टर परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
देहरादून/- उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीक के मामले में अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।परीक्षा होने से पहले अभियुक्त ने प्रश्न पत्र को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लीक कर दिया था। गुरूवार को माधोसिंह भण्डारी यूटीआई परीक्षा नियंत्रक डॉ विनय पटेल ने कोतवाली प्रेमनगर(देहरादून) में लिखित तहरीर दर्ज की। जिसमें कहा गया कि उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सम-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान दिनांक 8जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक 03जुलाई 2026 को शिवालिक काॅलेज ऑफ इन्जीनियरिंग देहरादून में नियुक्त सहायक प्रोफेसर ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शेयर किए जाने की जानकारी दी गई, जिसका परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो उक्त प्रश्नों में काफी समानता पाई गयी। 
शिवालिक काॅलेज ऑफ इन्जीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता द्वारा छात्रों को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता को भंग किया गया। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 / 144/26 धारा/ 316, 318 (4), 61 (2) बीएनएस(BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी(SSP) देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर विवेचक द्वारा अभियोग में गवाहों के बयान, प्राप्त दस्तावेजी व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता सहायक प्रोफेसर शिवालिक काॅलेज ऑफ इन्जीनियरिंग झाझरा को गिरफ्तार किया गया है। 
 आशीष कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर शिवालिक काॅलेज ऑफ इन्जीनियरिंग शाकुम्भरी विहार सहारनपुर का मूल निवासी है।