Sangam Today News/-
भिकियासैण/- भारतीय जनता पार्टी रानीखेत(BJP Ranikhet) विधानसभा की संगठनात्मक बैठक रानीखेत विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के भतरौंजखान कार्यालय में सम्पन्न हुयी।बैठक का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट व विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने दीप जलाकर किया।
बैठक में अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार सहित शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों एवं सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार तथा प्रत्येक मतदान केंद्र तक पार्टी की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को प्रभावी रूप से पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक को संबोधित कर विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने कहा कि
प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के उत्साह ने यह विश्वास और अधिक दृढ़ किया कि संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ताओं में निहित है।
बैठक मे "मेरा बूथ – सबसे मजबूत" के संकल्प के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने हेतु पूरी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करने का सभी ने संकल्प लिया।बैठक मेंभाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट ,विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल,जिला महामंत्री ध्यान सिंह नेगी , ब्लॉक प्रमुख भिकियासैंण दिंगबर डंगवाल , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्साहिल बेलवाल , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमा नेगी जी सहित जिले एवं मंडलों के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

