Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस टीम ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार


Sangam Today News/- 
 Almora/- SSP अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशन में अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।इसी क्रम में जिला बदर आदेश की अवहेलना करने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया 
।पुलिस से मिली जानकारी के अनह जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा ने अभियुक्त अजीम अंसारी पुत्र शफीक अंसारी, निवासी मल्ला दनिया, राजपुरा, कोतवाली अल्मोड़ा जिला अल्मोड़ा के आपराधिक इतिहास एवं लगातार संदिग्ध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के अंतर्गत 6 माह के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किए गए थे
इस आदेश के अनुपालन में बीते 17जुलाई 2026 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नियमानुसार अभियुक्त के मोहल्ले में मुनादी कराई गई तथा उसे जनपद अल्मोड़ा की सीमा क्वारब से बाहर जनपद नैनीताल की सीमा तक छोड़ते हुए जिला बदर की कार्रवाई पूर्ण की गई। साथ ही अभियुक्त को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई थी कि आगामी 6 माह तक वह बिना सक्षम अनुमति के जनपद अल्मोड़ा की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने से भी अवगत कराया गया था।लेकिन जिला बदर किए गये हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अजीम अंसारी द्वारा बिना अनुमति जनपद अल्मोड़ा (Almora) में प्रवेश कर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लंघन किया गया। सूचना प्राप्त होने पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या-75/2026 के अंतर्गत धारा 3/10 गुंडा एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी है।