Ticker

6/recent/ticker-posts

काग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का फूका पुतला


Sangam Today News/- 
Bhikiyasean(Almora)
काग्रेस ब्लाक इकाई भिकियासैण के आह्वान पर भिकियासैण के बडियाली बाजार में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक मामले में दिल्ली में हुये लाठीचार्ज के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बडियाली तिराहे पर सरकार का पुतला दहन किया। 
  गुरूवार को नीट पेपर लीक मामले में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दौरान उनके के साथ जो पुलिस बल ने बर्बरता की उसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है।काग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को छात्र व युवा विरोधी करार दिया।इस दौरान केंद्र सरकार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की गयी।इस मौके पर ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष देवगिरी गोस्वामी,जिला पंचायत सदस्य व महिला काग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष नीमा कड़ाकोटी,व्यापार मंडल अध्यक्ष महीपाल बिष्ट, बीडीसी सदस्य दीपक करगेती,पूरन मावड़ी, भगवती रिखाड़ी,गीतांजलि, नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, जगदीश घुघत्याल, कैलाश पंत, कृपाल नेगी, भारत भूषण,प्रह्लाद सिंह,संजय गड़ाकोटी,पृथवीपाल रावत, राजेंद्र रावत,प्रकाश चंद्र,सोनिया,आनंद रावत, महिपाल कड़ाकोटी आदि मौजूद रहे।