Ticker

6/recent/ticker-posts

मकान पर गिरा विशाल पेड़,हादसा होने ले टला, फायर सर्विस टीम ने रेस्क्यू कर पेड़ हटाया


Sangam Today News/- 
Almora जनपद के तहसील रानीखेत अंतर्गत चमड़खान में एक आवासीय मकान में पेड़ गिर गया।पेड़ गिरने की आवाज सुनते ही घर के अंदर के लोग तत्परता से सुरक्षित बाहर निकल गये।मिलीं जानकारी के अनुसार मंगलवार फायर स्टेशन (अग्निशमन केंद्र) रानीखेत को सूचना प्राप्त हुई कि प्रकाश रावत  पुत्र आलम सिंह निवासी चमड़खान के आवास के ऊपर एक पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रानीखेत से रेस्क्यू यूनिट टीम आवश्यक उपकरणों सहित मौके को लिए रवाना हुई।मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने स्थिति का आकलन करते हुए दो वुडन कटर की सहायता से पेड़ को सावधानीपूर्वक छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर घर की छत से सुरक्षित हटाया।
     फायर सर्विस की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि अथवा घायल होने की सूचना नहीं है।रेस्क्यू टीम में महिपाल सिंह, दयाधर ध्यानी, देवेंद्र कुमार, दीपक दानू आदि शामिल हैं।