Sangam Today News/-
चौखुटिया/- अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया ब्लाक अंतर्गत मासी बाजार में व्यापार संघ व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से इस्काँन के जगन्नाथ मंदिर भटकोट के तत्वाधान में भूमिया मंदिर से तृतीय भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई।हरे रामा हरे कृष्णा की धुन के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति रस से सराबोर रहा।
मासी भूमिया मन्दिर से भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान हरे राम, हरे राम, रामा रामा हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्णा कृष्णा हरे हरे की गूंज से समूचा मासी क्षेत्र सराबोर रहा। देर सांय सोमनाथ मेला परिसर में भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
रविवार शाम को महिला समूह,क्षेत्रीय ग्रामीणों की ओर से आयोजित इस्कान के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा की रथ यात्रा मासी भूमिया मंदिर से प्रभुनाद ध्वजों के साथ शुरू हुई।इससे पूर्व नारियल तोडकर अतिथियों ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा मुख्य बाजार, सोमनाथ कलौनी होते हुए करीब दो किलोमीटर चलकर सोमनाथेश्वर मन्दिर के सामने रामगंगा तट गई।वापस मैं
मंदिर स्थल पहुचकर श्रद्धालुओं द्वारा लगाये गये विशाल भंडारे के साथ यात्रा का समापन हुआ ।
रथ को दो विशाल मोटी रस्सों से बांधा गया था जिन्हें खींचने के लिए दोनों तरफ से लोग कतार बद्ध थे सभी लोग जय जय जगन्नाथ स्वामी तथा हरे रामा हरे कृष्णा जैसे भजन गाते झूम रहे थे। भक्त हारमोनियम, मृदंग, करताल, झाली, के अलावा घंटा व शंख बजाते चल रहे थे।यात्रा मुख्य संयोजक संत जय गोविंद दास प्रभु के दिशा निर्देशों से संचालित हुई।

