Ticker

6/recent/ticker-posts

लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग हुई पूरी, रामनगर-देहरादून रेल सेवा शुरू


Sangam Today News/- 
रामनगर/- रामनगर से उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून को रेल सेवा शुरू हो गयी है।जिससे रामनगर से देहरादून को आने जाने वाले रेल यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर तथा पौड़ी सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत,  विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रेल मंत्रालय के अनुसार 15310/15309 रामनगर-देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। । इससे यात्रियों को एक ही दिन में देहरादून जाकर अपना काम निपटाकर वापस लौटने की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशन पर ठहरेगी।इस रेल सेवा में 1 लगेज कोच, जनरल सेकेंड श्रेणी के 3, स्लीपर श्रेणी के 3, थर्ड एसी श्रेणी के 2, सेकेंड एसी श्रेणी का 1, एसी चेयर, जनरल सेकेंड श्रेणी एसी चेयर के 4 और 1 एलएसएलआरडी कोच लगेगा।