Ticker

6/recent/ticker-posts

पहाड़ से मैदान तक जमकर बरसे मेघ,इन जनपदों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट


Sangam Today News/- 
देवभूमि उत्तराखंड में भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है।पहाड़ से लेकर मैदान तक गुरूवार को बारिश का जारी है।अधिकाशं नदीयाँ उफान पर हैं।कुमाऊँ के रूद्रपुर की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है।इसका असर प्रदेश में दिखाई दे रहा है।लगातार बारिश से अनेकों सड़कों पर भूस्खलन हुआ है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के रिपोर्ट के अनुसार अलर्ट जारी करते हुए शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार,उधमसिंह नगर,चंपावत जनपदों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश तथा कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है।अलर्ट के मुताबिक संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक जलभराव, भूस्खलन, मलवा गिरने तथा छोटे नालों की उफान में आने की संभावना जताई है।इसके दृष्टिगत प्रशासन में अलर्ट मोड पर हैं।प्रशासन ने आम लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने,मौसम सबंधी चेतावनियों पर दृष्टि रखने,नदीयों व नालों के किनारे नहीं जाने व सतर्क रहने की पूरजोर अपील की है।