Sangam Today News/-
Almora/- भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के मौसम पूर्वनुमान के तहत 9जुलाई 2026को अल्मोड़ा जनपद में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह ने भारी बारिश के दृष्टिगत, 9जुलाई गुरूवार को अल्मोड़ा जिले के सभी आगनबाड़ी केद्रों व सभी कक्षा 1से 12तक के स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई को कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। जिसे देखते हुए देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले में भी 9 जुलाई को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

