Sangam Today News/-
Almora/-रानीखेत तहसील अंतर्गत राजस्व क्षेत्र मजखाली क्षेत्र से लापता 28वर्षीय युवती को कठिन खोज के बाद एसडीआरएफ की सरियापानी टीम ने एक सप्ताह में सकुशल रेस्क्यू किया है।मिली जानकारी के अनुसार बीते एक युवती बीते 01 जुलाई 2026 की शाम घर से घूमने के लिए निकली थी।जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता लगा। उसके बाद 04 जुलाई को जिला नियंत्रण कक्ष (DCR) अल्मोड़ा(Almora) से प्राप्त सूचना पर सेनानायक एसडीआरएफ(SDRF) के निर्देशन में सरियापानी टीम को खोज एवं बचाव अभियान के लिए रवाना किया गया।
एसडीआरएफ टीम ने मजखाली, कालिका, दलमोटी, सुंदरखाल, बूबूधाम सहित आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार सघन सर्च अभियान चलाया गया।सर्च अभियान के दौरान हो रही वर्षा, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगलों के बावजूद एसडीआरएफ, कोतवाली पुलिस टीमआदि ने अभियान जारी रखा।लगातार प्रयासों और बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप 7 जुलाई 2026 को अपराह्न लगभग साढे 04 बजे के आसपास युवती को सुंदरखाल गांव से लगभग 04Km दूर घने जंगल में घायल अवस्था में खोज निकाला गया। टीम ने मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से लगभग पांच किलोमीटर दुर्गम पैदल मार्ग पार कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एम्बुलेंस से उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया।युवती के सकुशल रेस्क्यू पर परिजनों ने एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनके साहस, समर्पण एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की है। रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल, हेड कांस्टेबल आशीष रावत, आरक्षी बालम सिंह, होमगार्ड धीरज भारती, होमगार्ड राजेंद्र गिरी, टीसी पवन नेगी तथा डीआर कुलदीप सिंह शामिल हैं।

