Sangam Today News/-
बागेश्वर/- जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र से सावन मास के पहले सोमवार को दुखद खबर सामने आयी है।यहां शिवालय के निकट एक 8 वर्षीय मासूम सरयू नदी के तेज बहाव में बह गया है।फिलहाल सरयू नदी में बच्चे की तलाश लगातार जारी है।कपकोट के ग्राम पंचायत लाहुर निवासी 8वर्षीय मासूम राकेश पुत्र नंदन सिंह अचानक शिवालय के समीप सरयू की तेज जलधारा में बह गया।सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा उफनायी सरयू नदी मे युद्धस्तर पर सर्च आपरेशन शुरू किया। थाना प्रभारी पीएस नगरकोटी ने बताया है कि सर्च अभियान में टीमें जुटी हुयी हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुचे ।तथा सर्च अभियान का जायजा लिया।

