Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस को मिली बड़ी सफलता,5साइबर ठगी के मामलों का हुआ सफल अनावरण



Sangam Today News/- 
Almora/- SSP अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने जनपद अंतर्गत हुये 5साइबर ठगी के मामलों में 2शातिर अंतर्राज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। प्रथम मामले में थाना दन्या अंतर्गत मानवी पाण्डेय से धोखाधड़ी कर ₹97710.28 की गयी थी। दूसरे मामले मेंवादिनी  हेमा पाण्डे पत्नी  कमल चन्द्र पाण्डे निवासी सुकना थाना दन्या से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को बाल विकास का कर्मचारी बताकर विभाग का लाभ देने के नाम पर कुल- 56310.74/- रुपये  की धोखाधड़ी कर ली थी। जिस सम्बन्ध में थाना दन्या में मुकदमा FIR NO-16/26 धारा- 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया। तीसरे मामले मे वादिनी श्रीमती गंगा फर्त्याल पत्नी  संजय फर्त्याल निवासी सिलंगी, रानीखेत द्वारा कोतवाली रानीखेत से  मोबाइल पर कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को आंगनबाड़ी/डिलीवरी संबंधी भुगतान कराने वाला बताकर मेरे खाते में पैसे भेजने का झांसा दिया। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि मेरे भारतीय स्टेट बैंक, बग्वाली पोखर स्थित खाता से ₹37,540 की अनधिकृत निकासी हुयी है। चौथे मामले में वादिनी पदमा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी स्यो तल्ला रानीखेत एक अज्ञात व्यक्ति ने गूगल पे नंबर लेकर ₹79,604 की राशि वाला एक स्कनर (QR) भेजा। तथा  भारतीय स्टेट बैंक, ताड़ीखेत स्थित से ₹79,604 कट गए। ।
5वें मामले मेवाादी चन्दन सिंह बोरा, पुत्र दीवान सिंह बोरा निवासी रतुराठ मल्लाखोली, सोमेश्वर, जनपद अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली सोमेश्वर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर अवगत कराया कि दिनांक 16.05.2026 को स्वंय के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा Google Pay के माध्यम से धोखाधड़ी कर ₹74,580/- अपने खाते में स्थानांतरित किया गया था। जिस सम्बन्ध में कोतवाली सोमेश्वर में मुकदमा FIR NO-17/2026 धारा 318(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीमों ने थाना दन्या व कोतवाली रानीखेत के 4 मामलों में कुल ₹2,48,034 की साइबर ठगी करने वाले चन्दन कुमार पुत्र नन्दू कुमार यादव, निवासी पंचायत बाघमारी, किता खरवा, देवघर (झारखंड) को 18 जुलाई 2026 को थाना मोहनपुर, जनपद देवघर (झारखंड) क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 
उसके कब्जे से घटना से संबंधित वन प्लस कंपनी का 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। कोतवाली सोमेश्वर के एक मामले में ₹74,580 की साइबर ठगी करने वाले राहुल कुमार बैरवा पुत्र रामजी लाल बैरवा, निवासी मोहनपुरा, तहसील एवं थाना लवाण, जिला दौसा (राजस्थान) को 17 जुलाई 2026 को धानमण्डी, जिला बारा (राजस्थान) से गिरफ्तार किया गया। 
उसके कब्जे से घटना से संबंधित रियलमी कंपनी का 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।