Sangam Today News/-
Almora जनपद अंतर्गत गेवाड़ घाटी चौखुटिया में बीते दिनों हुयी तेज बारिश से रामगंगा नदी उफान पर आ गयी।नदी के जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामगंगा बायी नहर का हैड क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे फिलहाल क्षेत्र में सिंचाई पानी पहुंच पाना संभव नही है।गेवाड़ घाटी क्षेत्र की 12किलोमीटर लंबी रामगंगा बायी नहर 25 से अधिक गांवों के काश्तकारों की खेती को सिंचित करती है। जिसका मरम्मत कार्य बिना रामगंगा के जलस्तर से कम हुए संभव नहीं है। हैड मरम्मत नहीं होने से नहर में सिंचाई पानी चल पाना भी संभव नहीं है।जबकि लगातार धूप होने पर धान रोपाई की खेती हेतु सिंचाईआवश्यक है। सिचाई विभाग के अभियंता धर्मेन्द्र सिंह के अनुसार रामगंगा का जलस्तर काफी बढ़ने से मरम्मत कार्य संभव नहीं है। रामगंगा का जलस्तर कम होने के बाद ही नहर मरम्मत कार्य शुरू किया जायेगा।

