Sangam Today News/-
Almora जनपद के ब्लाक भिकियासैण में सर्वाधिक छात्र संख्या का अशासकीय इण्टर कालेज बासोट में शिक्षकों की भारी कमी के चलते नौनिहालों का भविष्य अधर में है।13 शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं।वर्तमान में विद्यालय महज 5शिक्षकों के सहारे संचालित हो रहा है।
क्षेत्रीय जनता के सहयोग से अशासकीय जूनियर हाई स्कूल बासोट की स्थापना वर्ष 1948-49 में हुयी।तथा वर्ष 1979-80 में इसे तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार से इण्टरमीडिएट सहायता प्राप्त वित्तीय मान्यता की मिली। विद्यालय में बासोट क्षेत्र के 15गावों के बच्चे अध्ययन करते हैं।वर्तमान में विद्यालय में कुल 152 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।जो ब्लाक के सरकारी व संस्थागत विद्यालयों के छात्र संख्या में सर्वाधिक है। विद्यालय में शिक्षकों के अभाव में पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।यहां सहायक शिक्षकों के कुल 8पद स्वीकृत हैं।जिसमें से पूरे 8पद रिक्त हैं।जबकि 10प्रवक्ताओं के स्वीकृत पदों के सापेक्ष 5 पर ही तैनाती है।जबकि महत्वपूर्ण विषय गणित,रसायन विज्ञान, हिन्दी, जीवविज्ञान आदि विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त हैं। अभिभावक संघ तथा क्षेत्रीय जनता ने शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती की पूरजोर मॉग की है। प्रधानाचार्य कुसुम भट्ट ने कहा है कि विद्यालय में वर्ष 2019 से विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव नहीं हुआ है।प्रबंधन समिति के चुनाव के सबंध में उच्च न्यायालय में याचिका विचाराधीन है।अभिभावक संघ अध्यक्ष माया देवी ने शिक्षकों के शीघ्र नियुक्ति की मांग शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की है।

