अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र अंतर्गत सुप्रसिद्ध माँ मानिला देवी मंदिर में भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे विभिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस भव्य महोत्सव का आयोजन मानव सेतु फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव की आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेश बोरा ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक महेश जीना करेंगे। साथ ही प्रवासी और स्थानीय लोगों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
6 जून को कार्यक्रम के पहले दिवस में, राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन कवि नीरज बवाड़ी द्वारा किया जाएगा ।
इसके अतिरितक पलायन एवं स्वरोजगार विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। दोपहर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झांकियां तथा विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। कार्यक्रम के अंत मे क्षेत्र के मेधावी छात्र/छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा ।
7 जून को कार्यक्रम मे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दोपहर मे श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था भी की गई है ।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक- सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही कवि सम्मेलन और संगोष्ठी इत्यादि से लोगों को पलायन और स्वरोजगार जैसे विषयों पर जागरूक करने की और भी परिलक्षित है ।
कार्यक्रम ---
6 जून शनिवार, प्रथम दिवस
सगोष्ठी एवं सामाजिक गतिविधियाँ
दीप प्रज्वलन एंव उद्घाटन.... प्रातः 10:00 बजे
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर.... प्रातः 10:00 बजे से
(मेडिकल टीम- बृजेश हॉस्पिटल रामनगर)
राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन... प्रातः 10:30 बजे
सगोष्ठी (पलायन एवं स्वरोजगार विषय) पर.12:00 बजे
सुप्रसिद्ध कलाकारो द्वारा सास्कृतिक प्रस्तुतिया.1:00 बजे
स्वरोजबार / SHG कार्यकर्ताओं का सम्मान. 2:00 बजे
मेधावी छात्रों का सम्मान. 2:30 बजे से
7 जून रविवार, द्वितिय दिवस
भव्य कलश यात्रा .... प्रातः 8:30 बजे से
दीप प्रज्वलित शुभारंभ .... प्रातः 10:00 बजे
अतिथि स्वागत .. प्रातः 10:30 बजे
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर.... प्रातः 11:00 बजे से
(मेडिकल टीम- प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर)
माँ मानिला देवी का गुणगान
(सुप्रसिद्ध कलाकारो द्वारा) ... 11:00 बजे
धार्मिक झाकियां एव भण्डारा... 12:00 बजे से
सास्कृतिक प्रस्तुतियां 1:00 बजे
माँ नंदा देवी का डोली 2:00 बजे
मुख्य अतिथि :-
महेश जीना (विधायक सल्ट)
अतिविशिष्ट अतिथि :-
1-कंचन रावत (ब्लॉक प्रमुख सल्ट)
2- विक्रम रावत (ज्येषठ प्रमुख सल्ट)
3-सुरेन्द्र सिंह नेगी (जिला उपाध्यक्ष अल्मोड़ा)
4-मन मोहन बंगारी (जिला पंचायत सदस्य)
5-कैलाश चंद जोशी (रिटायर्ड कैप्टन, आमी)
6- कुनाल जोशी (उद्यमी)
7- मदन मोहन बिष्ट (उद्यमी)
8- बालम सिंह रावत (उद्यमी)
9- मोहन मनराल (सुप्रसिद्ध लोकगायक)
10- भगवत सिंह विष्ट
लोकप्रिय कलाकार
1-सोनू मनराल सुप्रसिद्ध लोकगायिका
2-कौशल पांडेय सुप्रसिद्ध लोकगायिका
3-हेमा मेहता सुप्रसिद्ध लोकगायक
4-राकेश खनवाल सुप्रसिद्ध लोकगायक
5-प्रकाश काहला
6-उभरती गायिका संध्या उपाध्याय
7-सुप्रसिद्ध भजन गायक किशोर जोशी
8-युवा लोकगायक संजय जैतवाल
9-युवा लोकगायक गोपाल सिंह रावत
10-विक्रम पहाड़ी रंगीला उभरते गायक

