Ticker

6/recent/ticker-posts

अल्मोड़ा के कांचुला पुल के निकट हुयी कार दुर्घटना,एक ने गवाई जान


Sangam Today News/- 
Almora/- अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत बाडे़छीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर गुरूवार को कांचुला पुल के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है।जबकि 2लोग घायल हैं।घायलों को सीएचसी बाड़ेछीना से बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे के आसपास वाहन संख्या UK04A-2999 (हुंडई i10) जो बाड़ेछीना (अल्मोड़) से नाचनी, जनपद पिथौरागढ़ की ओर जा रही थी, कांचुला पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 50 मी गहरी खाई में गिर गयी वाहन में कुल 3 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर धौलछीना पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।जियमें कुंदन सिंह पुत्र महेंद्र बथयाल, निवासी नाचनी, जनपद पिथौरागढ़ ने दम तोड़ दिया।जबकि गणेश कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र भोपाल राम, निवासी नाचनी, जनपद पिथौरागढ़, भूपेंद्र प्रसाद उम्र 25 वर्ष पुत्र दीवानी राम, निवासी नाचनी, जनपद पिथौरागढ़ घायल हैं।