Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के तहसील भिकियासैण के ग्राम पंचायत हरनौली निवासी पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह कड़ाकोटी नैनीताल में राज्यपाल प्रशंसा पत्र से सम्मानित होने के बाद अपने गांव हरनोली पहुचने पर ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित कर स्वागत किया।
ग्रामीणों ने राज्यपाल प्रशंसा पत्र मिलने पर हर्ष जताया व इस उपलब्धि को ग्रामसभा के लिए गौरव बताया।यहां ग्राम प्रधान कवीता भंडारी , पूर्व शिक्षक प्रवीण सिंह कडाकोटी, महिला मंगल अध्यक्ष सरस्वती पटवाल आदि रहे।इससे पूर्व कड़ाकोटी का पूर्व सैनिक संगठन ने टानी बाजार में स्वागत किया


