Sangam Today News/- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को राज्य भर के प्राथमिक शिक्षकों ने टीईटी(TET) अनिवार्यता खत्म करने,पुरानी पेंशन बहाली(OpS) आदि मागों को लेकर देहरादून की सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर सचिवालय कूच किया।पुलिस ने सचिवालय मार्ग पर बैरीकेडिंग कर आगे बढ़ने से शिक्षकों को रोक दिया।इस दौरान शिक्षकों के तेवर तेज रहे।संगठन ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।तथा शीघ्र मागें पूर्ण करने की पूरजोर मांग की। कार्यक्रम को राज्य स्तरीय राजकीय शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड राज्य कर्मचारी शिक्षक संघ, एनएमओपीएस
(NMOPS) ,NORUF सहित राज्य के प्राथमिक शिक्षक संघों एवं अन्य कर्मचारी संघों का समर्थन प्राप्त हुआ। हजारों की संख्या में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा पुरजोर तरीके से एक आवाज़ में टीईटी प्रक्रिया को खत्म करने एवं ओपीएस की माँग को शासन एवं प्रशासन के कान खोलने का प्रयास किया गया।
स्थानीय जनता भी इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में अल्मोड़ा जनपद के ब्लॉक भिकियासैंण से एक बड़े शिक्षक समूह ने प्रतिभाग किया जिस का नेतृत्व ब्लॉक संरक्षक राजेंद्र घुघत्याल एवं अध्यक्ष गौरव रावत ने किया। प्रदर्शन में ज्ञान रावत , विनोद कुमार , ममता रावत, प्रदीप शर्मा, कैलाश शर्मा, महेश चंद्रा, प्रेम प्रकाश जोशी, ठाकुर पाल, अमित तंवर, सतीश कुमार, भास्कर , प्रकाश चंद्र, ताजुल हसन, राजेश कुमार,खुर्शीद आलम, प्रदीप सती , आदित्य पंत, यशपाल, अमित धीमान आदि मौजूद रहे।


