अल्मोड़ा जनपद के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा से एमए एलएलबी (एलएलएम) की छात्रा मानसी पंत को शैक्षणिक सत्र 2023-25 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक एवं उपाधि से सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति एवं उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की गरिमामयी उपस्थिति में कुलपति ने मानसी पंत को यह सम्मान प्रदान किया।
सल्ट पंतबाखली निवासी मानसी पंत के पिता गंगा प्रसाद पंत अधिवक्ता हैं जो वर्तमान में तहसील सल्ट में नोटरी के पद पर कार्यरत हैं। मानसी वर्तमान में मिलिट्री कॉलोनी चांदपुर, काशीपुर में निवासरत हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।
स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर मानसी के घर शुभचिंतकों ने बधाई दी है।


