Ticker

6/recent/ticker-posts

उक्रॉद नेता सहित कांग्रेस व उक्रॉद के कई लोगों ने थामा बीजेपी का दामन


Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के  विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट अंतर्गत चौखुटिया में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही रहे। इस दौरान 33वर्षों से उत्तराखण्ड क्रॉति दल में सक्रिय रहे उक्रॉद नेता व आन्दोलनकारी आनंदनाथ सहित काग्रेस, उक्रॉद से जुड़े अनेकों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता लेने वालों में बुद्धि सिंह बिष्ट , आनंद नाथ, महिपाल सिंह, भगोत सिंह, देव सिंह, हर दत्त शर्मा, प्रेम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, कुबेर सिंह मेहरा , जोगाराम ,कुंदन कुमार, चंदन सिंह , दीपक बौरा, भारत सिंह बौा जी, शिवेंद्र सिंह, चतुर सिंह , तारा सिंह नेगी, नितार्थ नेगी, हुकम सिंह एवं नरेंद्र सिंह नेगी जी सहित अनेक लोग शामिल हैं।


  कार्यक्रम नें मुख्य अतिथि अनिल शाही, बीजेपी जिलाध्यक्ष रानीखेत घनश्याम भट्ट, उत्तराखंड सरकार में मनोनीत सदस्य मदन मोहन कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष साहिल बेलवाल , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह बिष्ट , मंडल अध्यक्ष मोहन मेहरा जी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री युगल किशोर आर्य आदि ने भाजपा में शामिल हुए लोगों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया।