Almora/-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा दौरे के दौरान बीते दिनों जम्मू कश्मीर के राजौरी इलाके में सैन्य सर्च अभियान के दौरान शहीद हुये 5असम रेजिमेन्ट के युवा अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा(Almora) स्थित पांडेखोला आवास पर पहुंचें।इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।तथा परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया तथा परिवार को इस मुश्किल घड़ी में एकजुट होकर इस कठिन समय का सामना करने की हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में दिया गया लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार शोक संतृप्त परिवार के साथ खड़ी है।यहां बताते चले कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था।जिसके उपरांत उनके पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद अल्मोड़ा में अंतिम विदाई दी गई थी।सीएम के साथ नगर निगम अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।