Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रैकिंग न्यूज-भूमि खरीद घोटाले में सीएम का बड़ा एक्सन,एक आईएएस अधिकारी को बर्खास्त करने की दी संस्तुति


Sangam Today News/- 
देहरादून/-नगर निगम हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ी कार्यवाही की खबर सामने आ रही है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की पालिसी पर चलते हुये 3अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही को संस्तुति दी है।सीएम धामी ने नगर निगम हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में लगभग ₹54करोड़ भूमि खरीद घोटाले के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुये तत्कालीन नगर आयुक्त ,नगर निगम हरिद्वार वरूण चौधरी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की संस्तुति प्रदान की है।साथ ही तत्कालीन जिलाधिकारी(DM) हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने पदीय दायित्वों तथा कर्तव्यों के समुचित निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध दीर्घ शास्ति (मेजर पनिशमेंट)अधिरोपित करने का निर्णय लिया गया है।दोनों अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को संस्तुति भेजी जा रही है।
इसके अलावा कार्यरत तत्कालीन एसडीएम(SDM) अजयवीर सिंह के विरुद्ध परनिंदा प्रविष्टि दर्ज करने तथा उनकी 3 वेतन बढोत्तरी रोकने के निर्देश दिये गयें हैं। नगर निगम हरिद्वार भूमि खरीद मामले के सामने आते ही मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया।प्रारंभिक जॉच में अनियमितताओं के संकेत मिलने पर तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी सहित कई अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद विशेष जांच और ऑडिट के माध्यम से पूरे प्रकरण कीh गहन पड़ताल कराई गई थी। 
सीएम ने स्पष्ट कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि शासन-प्रशासनप में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित सर्वोपरि है तथा दोषीर पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।