Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के भिकियासैण ब्लाक अंतर्गत संतुल केंद्र बासोट में कुमाउनी मासिक पत्रिका “आदलि कुशलि” के तत्वावधान में संकुल केन्द्र बासोट में कुमाउनी भाषा, लोक संस्कृति एवं मातृभाषा संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कार्यशाला संयोजक एवं कुमाउनी भाषा कार्यकर्ता कृपाल सिंह शीला के सहयोग से किया गया। प्रतियोगिताओं में लगभग 25 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रंगोली प्रतियोगिता में चित्रा (कक्षा 10, जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत) प्रथम, पीयूष (कक्षा 10, इंटर कॉलेज बासोट) द्वितीय तथा आरुष कड़ाकोटी (कक्षा 4, रा.आ.प्रा.वि. बासोट) तृतीय रहे। ऐपण प्रतियोगिता में सोम्या ने प्रथम, चित्रा ने द्वितीय तथा भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कुमाउनी लोककथा वाचन में सोम्या रावत (कक्षा 6, आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल बासोट) प्रथम, चित्रा द्वितीय एवं आरुष कड़ाकोटी तृतीय रहे। कुमाउनी कविता वाचन में हर्षित कड़ाकोटी (कक्षा 5, रा.आ.प्रा.वि. बासोट) प्रथम, दीपिका द्वितीय तथा मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में सोम्या ने प्रथम, चित्रा ने द्वितीय तथा दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागी बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोलियां एवं उत्कृष्ट साहित्यिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यशाला संयोजक कृपाल सिंह शीला ने आदलि कुशलि की संपादक डॉ. सरस्वती कोहली एवं प्रसार व्यवस्थापक होशियार सिंह ज्याला का बच्चों को मंच प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके बाद विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यशाला में आदि कुमार, मानस, आदित्य, अंकिता, काव्या, गौरव, जानकी, गीता कुमारी, आर्यन, विजय, प्रतिमा एवं लाव्या सहित अन्य बच्चों की सक्रिय सहभागिता की।

