Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस ने सल्ट में "ऑपरेशन प्रहार " के तहत एक महिला व पुरूष को गांजे के साथ किया गिरफ्तार


Sangam Today News/ 
Almora/ SSP  चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद भर में ऑपरेशन प्रहार जारी है। इसी क्रम में थाना सल्ट पुलिस टीम ने बाइक में सवार उधमसिंह नगर जनपद निवासी एक महिला व पुरुष के कब्जे से 11.30किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत ₹2.78लाख आंकी गयी है। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुलिस चैक पोस्ट मर्चूला पर चेकिंग के दौरान बाइक संख्या- UK18 S 4596 को रोककर चैक किया गया। वाहन में सवार दो लोग (पुरूष व महिला) के कब्जे से 11.130 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0 FIR NO-12/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर (FIR)पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। साथ ही बाइक को सीज किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में असीम उर्फ मुन्ना उम्र- 22 वर्ष पुत्र नन्हे निवासी- कुमाऊं कॉलोनी कचनालगाजी, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर , सानिया कालरा उम्र 19 वर्ष पुत्री पवन कुमार निवासी- गड़ीनेगी, कुण्डा जिला ऊधम सिंह नगर शामिल हैं।