अल्मोड़ा जनपद के ब्लाक भिकियासैण अंतर्गत पंचायत भवन नौला में संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति रानीखेत ने परियोजना "सेवो" के तहत प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के सहयोग से दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया।शिविर में पूर्व में चिन्हित ब्लाक भिकियासैण तथा ब्लाक सल्ट के 200 दिव्यांगजनों तथा वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण व्हीलचेयर, सुगम्य केन, फोल्डेबल वॉकर, कान की मशीन बैटरी ऑपरेटेड मोटोराइज़्ड ट्रायसाइकिल बॉक्स, चेयर विथ कमोड
क्रच एक्सिला मेडियम,
बीटीई हियरिंग ऐड्स (डिजिटल) , सिलिकॉन कुशन ,टीएलएम किट, वाकिंग स्टिक , व्हील चेयर फोल्डिंग स्टैण्डर्ड मॉडल,
व्हील चेयर विथ कमोड आदि जरूरत मंद लोगों को अलग-अलग उपकरण वितरण किये। यहां
प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की डॉ निधि, संजीवनी संस्था अध्यक्ष महेश घुघत्याल, परियोजना प्रबंधक हिमांशा बिष्ट धस्माना, परियोजना समन्वयक डॉ केएस रावत, उमेश मेहता, ग्राम प्रधान कविता देवी , कृषि-उद्यान विशेषज्ञ पवन सिंह कैड़ा, सामुदायिक प्रक्षिशक शंकर देवतला, चन्दन सिंह, ईश्वर सिंह महरा, त्रिभुवन सिंह, पूरन सिंह, हेम चंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, हिमांशु मनराल आदि मौजूद रहे।

