Sangam Today News/-
Almora/- जिलाधिकारी अल्मोड़ा (DM Almora) अंशुलसिंह ने 1जून सोमवार को क्वारब में वैकल्पिक बाईपास मार्ग एवं राजमार्ग(NH) क्वारब का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा सबंधित अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं।डीएम ने इस दौरान व्यापार मंडल अल्मोड़ा के प्रतिनिधियों के साथ पूरे वैकल्पिक बाईपास वैकल्पिक डोबा-चौसली मार्ग का निरीक्षण किया तथा मार्ग को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की।
डीएम ने मौके पर संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं को मुख्य मार्ग के सुधार के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजमार्ग(NH) पर आवागमन को जल्द सुचारू करने के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कार्यों की साप्ताहिक प्रगति योजना तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने के निर्देश भी दि ये हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ट्रैफिक की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।इस दौरान अधिशासी अभियंता(EE) लोक निर्माण विभाग,राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत के कर्मचारी , व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाहह सहित अनेकों अधिकारी मौजूद रहे।

