Sangam Today News/-
Almora/- ।जनपद अल्मोड़ा के ब्लाक सल्ट अंतर्गत स्थित इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IMPCL) मोहान के कर्मचारियों का निजीकरण के विरोध में चल रहा आंदोलन शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा।यहां कार्यरत कर्मचारियों ने फैक्टरी परिसर के बाहर मुख्य गेट के समक्ष निर्धारित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के बाद कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटे और नियमित कार्यों का संचालन जारी रखा। कर्मचारियों का कहना है कि निजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से उनके भविष्य और रोजगार सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं, जिसके चलते वे लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं।कर्मचारी संगठनों के अनुसार आंदोलन को विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों और संस्थान के भविष्य की सुरक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यदि जल्द कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकलता है तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। उनका आरोप है कि निजीकरण की प्रक्रिया से कर्मचारियों और क्षेत्र के आर्थिक हितों पर असर पड़ रह है। विरोध प्रदर्शन के बावजूद फैक्टरी का कार्य संचालन सामान्य रूप से जारी है। कर्मचारी संगठनों ने स्पष्ट किया है कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा।तथा मुकाम हासिल कर दम लिया जायेगा।

