Sangam Today News/-
अल्मोड़ा जनपद के ब्लाक भिकियासैण अंतर्गत बासोट-चनोली सरपटा मोटर मार्ग पर सुरम्य पहाड़ी,मनोहारी प्राकृतिक छटा के बीच आदि शक्ति कालिका धाम बासोट का भब्य मंदिर समूह स्थित है। है।यहां आदि शक्ति मॉ कालिख का मंदिर प्राचीन समय से अपनी महिमा व शक्ति के लिए प्रसिद्ध रहा है।मान्यता है जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नते मांगता है उसकी मनोकामना आवश्य पूर्ण होती हैं।मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भण्डारी ने जानकारी दी है कि वर्ष 2014 से मंदिर का जीर्णोद्धार व मंदिर परिसर को भब्य स्वरूप देने के लिए मंदिर कमेटी ने जनसहयोग से बीड़ा उठाया है।तथा भब्य नव दुर्गा मंदिर का निर्माण कर माता के 9स्वरूपों के दिब्य मूर्तियों की स्थापना की है। इसके अलावा परिसर में भगवान शंकर, लक्ष्मी नारायण, अष्ट भैरों मंदिर, कथा स्थल ,यज्ञ शाला आदि है।तथा अयोध्या की तर्ज पर राममंदिर निर्माण प्रस्तावित है।मॉ के मंदिर में वर्ष 2014-15से अखण्ड ज्योति प्रज्वलित है। इस अखण्ड ज्योति को राममॉदिर रानीखेत के महंत बाबा मौनी महाराज तथा पूर्व केंन्द्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने विधि विधान से प्रज्ज्वलित किया था।वर्ष भर मंदिर में अनेकों धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होता है।
कालिका धाम बासोट में 17जून से शुरू होगा श्रीमद् भागवत महापुराण
कालिका धाम बासोट में 17से 27जून से संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है।मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भण्डारी ने जानकारी देते हुये बताया है कि इस दौरान 25से27जून तक अष्ट भैरों मूर्ति प्रतिष्ठा भब्य कार्यक्रम सम्पन्न होगा।मंदिर समिति जनसहयोग से कार्यक्रम को भब्य बनाने के लिए तैयारियों पर जुटी है।

